इतिहास
नागर इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़: ब्राह्मण से वणिक बनने की गाथा — भारतीय इतिहास में मुगलों और विदेशी आक्रांताओं के आक्रमणों ने कई सामाजिक और सांस्कृतिक बदलावों को जन्म दिया। ऐसा ही एक भीषण मोड़ वर्ष 1739 में आया, जब ईरानी शासक नादिर शाह ने दिल्ली पर आक्रमण किया। 22 मार्च 1739 को नादिर शाह के आदेश पर दिल्ली में 'कत्लेआम' शुरू हुआ, जिसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक एक ही दिन में लगभग 30,000 से अधिक निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस अत्यंत उथल-पुथल वाले काल और लगातार बढ़ते अत्याचारों के बीच, उच्च शिक्षित और पारंपरिक रूप से राज-सलाहकार व कर्मकांड से जुड़े 'नागर ब्राह्मणों' के सामने अपनी संस्कृति, जीवन और जीविकोपार्जन (रोजी-रोटी) की रक्षा का बड़ा संकट खड़ा हो गया। अपनी अस्मिता को बचाने के लिए नागर समुदाय के एक बड़े धड़े ने गुजरात और राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में शरण ली। विषम परिस्थितियों के कारण उन्होंने पारंपरिक कर्मकांड को छोड़कर अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग व्यापार, कर प्रबंधन, लेखा-जोखा (Accountancy) और बैंकिंग व्यवस्था में करना शुरू किया। व्यवसाय और वाणिज्य में पूरी तरह संलिप्त हो जाने के कारण इतिहास के इस कालखंड में समाज का यह हिस्सा 'नागर वणिक' (व्यापारी) के रूप में स्थापित और विख्यात हुआ।
About Vishnagar Samaj
समाज परिचय
जिस प्रकार अथाह समुद्र में अनगिनत जल कण होते हैं किन्तु उनमें से कुछ ही जल कण सीप में समाकर मोती का रूप धारण करते हैं, ठीक उसी प्रकार भारत वर्ष रूपी जल समुद्र में श्री जी कृपा से श्री विशा नागर समाज रूपी जल कण सेवा, संस्कार, सहकार एवं संगठन रूपी सीप में समाकर अखिल भारतीय श्री विशा नागर समाज रूपी अमूल्य मोती का रूप धारण कर आज अपनी आभा प्रकट कर रहा है।
हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य सेवा, संस्कार, सहकार और संगठन के चार स्तंभों पर आधारित है। सेवा से समाज के लोगों की मदद करना, संस्कार से हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाकर आगे बढ़ाना, सहकार से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना और संगठन से पूरे समाज को एक मंच पर जोड़ना – यही हमारा मूल उद्देश्य है।
संपर्क करें
फ़ोन
9893246374
ईमेल
absvnvs@gmail.com
पता
Akhil Bhartiya Shri Visha Nagar Vanik Samaj (Main Office), 7, Chhatrapati Nagar, Aerodrom Road, Indore - 452005, Madhya Pradesh, India. Ph.: 2410439, 2433405
Vishnagar Samaj